Skip to main content

Birsa Times

अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब जब्त एवं 4,500 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट

अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब जब्त एवं 4,500 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के दिशा-निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी थाना के सहयोग से आज डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी टोला में अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण स्थलों एवं भट्ठियों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित अवैध शराब की भट्ठियों एवं अड्डों से करीब 300 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं, शराब निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग बर्तनों, ड्रमों एवं डिब्बों में छिपाकर रखा गया करीब 4,500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ मौके पर ही विनष्ट किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों एवं पुलिस के समन्वय से छापेमारी अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल: श्री सुमितेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, सदर अंचल, श्री महेश कुमार दास, अवर निरीक्षक उत्पाद, बगोदर अंचल/डुमरी थाना के पुलिसकर्मी, गृहरक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *