Skip to main content

Birsa Times

एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम लेकर बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग स्थित मूरपा मोड़ के पास खड़े हैं और किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूरपा मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र निवासी अकलेश कुमार यादव 23 और हरेंद्र कुमार यादव 23 के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।अभियान थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के मार्गदर्शन में चलाया गया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक होसेगं डांग समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *