बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित भगत मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हाइवा के चपेट में आने से पंद्रह वर्षीय छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान ममता कुमारी पंद्रह वर्ष पिता आदित्य कुमार ग्राम झाबर,थाना बालूमाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ममता कुमारी सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।
सड़क पार करने के दौरान हाईवा ने छात्रा को मारी टक्कर, घायल रेफर
- August 28, 2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
administrator
