Skip to main content

Birsa Times

NH-22 पर गड्ढों का जाल, पाखा पुल के पास पलटी पिकअप; बाल-बाल बचे चालक और उपचालक

NH-22 पर गड्ढों का जाल, पाखा पुल के पास पलटी पिकअप; बाल-बाल बचे चालक और उपचालक

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के एनएच-22 पर स्थित पाखा पुल के समीप सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पक्का पुल के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पिकअप के पलटने की घटना ने एक बार फिर सड़क की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *