Skip to main content

Birsa Times

तीन महीने से अंधेरे में डूबा ग्रामीण बैंक मेन रोड, 60 नई लाइटें आने के बावजूद रोशनी गायब

तीन महीने से अंधेरे में डूबा ग्रामीण बैंक मेन रोड, 60 नई लाइटें आने के बावजूद रोशनी गायब

-मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल; आखिर कब दूर होगा अंधेरा?
विश्रामपुर,पलामू।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित ग्रामीण बैंक मेन रोड पिछले तीन महीनों से अंधेरे में डूबा है। मुख्य मार्ग की लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वार्ड के लिए 60 नई लाइटें भी उपलब्ध कराई गई हैं, इसके बावजूद सड़क पर रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है।

मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क से दिन-रात सैकड़ों लोग गुजरते हैं। दिन में जहां यह सड़क आवागमन का प्रमुख माध्यम है, वहीं रात होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

तीन महीने से लाइटें बंद रहना और नई लाइटें उपलब्ध होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। आखिर जब लाइटें उपलब्ध हैं, तो उन्हें लगाने या खराब लाइटों को चालू कराने में देरी क्यों हो रही है?

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर परिषद जल्द ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर मुख्य मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था बहाल करेगी। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस अंधेरे को दूर कर लोगों को राहत देते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *