बालूमाथ। बालूमाथ और हेरहंज क्षेत्र में सोमवार को सांप के काटने से तीन लोग घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों में हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा निवासी कारू भुईयां के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बालूमाथ के चेटूआग निवासी गोविंद गंझू के पांच वर्षीय पुत्र नंदलाल गंझू तथा तुबागड़ा निवासी रूपेश गंझू की पुत्री ममता कुमारी शामिल हैं।बताया जाता है कि तीनों अपने अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल बालूमाथ सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
खेत में काम कर रहे तीन लोगों को सांप ने डसा, हालत गंभीर
- August 17, 2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
administrator
