Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी स्कूल चोरीकांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इटखोरी स्कूल चोरीकांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

-थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों को अब नहीं बक्सा जाएगा : थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय ईंटखोरी के कमरा का ताला तोड़कर चोरी की घटना में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से स्कूल का सामान और बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी के अनुसार 15.08.2026 की रात विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए थे। इस संबंध में प्रधानाध्यापक विनीत कुमार पिता रघुवीर प्रसाद, ग्राम-मानगांव के लिखित आवेदन पर इटखोरी थाना कांड संख्या 102/26 दिनांक 16.08.2026, धारा-303(2)/334(1)/324(4)/3(6) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि चोरी का सामान बुलेट गाड़ी से परोका की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और अनुसंधानकर्ता दल ने परोका के पास से बुलेट गाड़ी और उस पर लदा चोरी का सामान के साथ 2 आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छुपाकर रखे गए अन्य सामान को भी बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने विद्यालय का लोहे का अलमीरा 01 , एक्साइट कम्पनी का बड़ा बैटरी ,माइक्रोटेक कम्पनी का इन्वर्टर – 01,सीसीटीवी कैमरा,एक मोनिटर (फिलिप्स) ,दो कीपैड मोबाइल,दो स्मार्ट फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटर साईकिल बरामद की गई। इटखोरी पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में तुषार कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता-अजय राणा, ग्राम परोका, थाना-इटखोरी, जिला-चतरा सुनिल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता-प्रदीप राम, ग्राम पुरना नगर ईंटखोरी, थाना ईंटखोरी, जिला चतरा को गिरफ्त में ले कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसाई विदेश कुमार पाण्डेय,एएसाई पंकज कुमार और इटखोरी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *