Skip to main content

Birsa Times

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, किशोरी समेत तीन घायल; पैर फ्रैक्चर होने पर किशोरी रेफर

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, किशोरी समेत तीन घायल; पैर फ्रैक्चर होने पर किशोरी रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस/संवाददाता
बालूमाथ।
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरबीर के समीप शुक्रवार शाम टर्निंग पर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक 13 वर्षीय किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बारियातू पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार चुम्बा बिरबिर निवासी जानकी गंझू की 13 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी और 18 वर्षीय रंजीत कुमार एक बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी गांव निवासी राजकिशोर गंझू और प्रमोद गंझू दूसरी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां बारियातू चुम्बा जा रहे थे। बिरबिर के समीप टर्निंग पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई,जिसमें तीन लोग घायल हो गए।घटना के बाद बारियातू पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक दयानंद प्रसाद ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान किशोरी सोनी कुमारी के पैर में फ्रैक्चर पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *