Skip to main content

Birsa Times

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई, करीब 100 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई, करीब 100 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के सख्त निर्देश के आलोक में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पचंबा एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पचंबा, तेलोडीह, परसाटांड़ तथा बोडो स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान करीब 100 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को सतत निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अवैध शराब का निर्माण, बिक्री एवं भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक, उत्पाद सदर अंचल सुमितेश कुमार सहित गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *