आदिवासी एक्सप्रेस
चंदवारा। चंदवारा प्रखंड अंतर्गत जामुखांडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की सावधानीपूर्वक परिचालन की आवश्यकता को उजागर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पू चालक भौंडो पंचायत के पिपराही निवासी मोहम्मद अफजल एवं मोहम्मद आफताब अपने निजी कार्य से बरही की ओर जा रहे थे इसी बीच टैंपू जामुखांडी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें सवार मोहम्मद अफजल पिता इजराईल मियां की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद आफताब पिता मुबारक हुसैन घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में युवक की असमय मौत से परिजनों और परिचितों के बीच दुख का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटना को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि, टेंपो के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
सड़क दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही, तेज रफ्तार अथवा वाहन पर नियंत्रण खोने जैसी परिस्थितियों में गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल मृतक मोहम्मद अफजल पिता इजराईल मियां का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया गया है l
