Skip to main content

Birsa Times

प्रतापपुर में विवाहिता सोनी की संदिग्ध मौत, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

प्रतापपुर में विवाहिता सोनी की संदिग्ध मौत, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया स्थित रामचक तरी गांव में विवाहिता सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता इन्द्रदेव भारती ने थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर तीन लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पिता के अनुसार, सोनी की शादी वर्ष 2025 में अजय भारती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। 5 अक्टूबर की सुबह सोनी ने मायके वालों को रात में मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। आवेदन में आरोप है कि उसी दिन ससुराल पक्ष के कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शाम करीब 6 बजे सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे, जहां सोनी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति अजय भारती समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *