Skip to main content

Birsa Times

शंकरपुर गांव में जमीनी विवाद में वार्ड सदस्य व उनकी मां पर जानलेवा हमला

शंकरपुर गांव में जमीनी विवाद में वार्ड सदस्य व उनकी मां पर जानलेवा हमला

-गले से चेन व मोबाइल छीना
-पीड़ित ने 8 नामजद लोगों के खिलाफ थाने में दी शिकायत
-​साक्ष्य मिटाने के लिए वीडियो बना रहा मोबाइल छीनने का भी आरोप
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर :
जिलें के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत शंकरपुर (वार्ड संख्या 03) में पूर्व से चले आ रहे गंभीर जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने निर्वाचित वार्ड सदस्य और उनकी वृद्ध माता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में कराया गया। ​मामले को लेकर पीड़ित वार्ड सदस्य सह जिला प्रशासन के आपदा मित्र वॉलंटियर रवि भूषण (पिता- स्व. सकल देव प्रसाद शर्मा) ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को आवेदन देकर 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन में पीड़ित रवि भूषण ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद की रंजिश को लेकर आरोपी हाथों में लाठी-डंडे व घातक हथियार से लैस होकर अवैध रूप से उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनकी वृद्ध माता के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, जिससे दोनों के सिर, पीठ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

​सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी वृद्ध माता के गले से सोने की चेन छीन ली। जब माताजी अपने मोबाइल से पूरी घटना का लाइव वीडियो बना रही थीं, तो साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने जबरन उनका एंड्रॉइड मोबाइल भी छीन लिया। ​आवेदन के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने सरेआम धमकी दी कि स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर मां-बेटे दोनों को झूठे गांजा व अवैध शराब के केस में जेल भिजवा देंगे। साथ ही कोर्ट-कचहरी जाने पर वाहन से कुचलवाकर या भाड़े के अपराधियों से जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।
​पीड़ित ने दीपक कुमार, मनीष कुमार शर्मा, उत्तम चंद्र, पूजा कुमारी, सरिता कुमारी, जय कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा तथा मसोमात कांता देवी को आरोपी बनाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है। ​पीड़ित पक्ष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में 15 जून 2026 को जिलाधिकारी भूमि उप-समाहर्ता व अंचल कार्यालय मुंगेर को भी संयुक्त लिखित शिकायत दी जा चुकी है। फिलहाल पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई, लूटी गई चेन व मोबाइल की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जांचों उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *