Skip to main content

Birsa Times

गणेश पूजा पार्टी के दौरान फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गणेश पूजा पार्टी के दौरान फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर।
नगर थाना कांड संख्या 389/2026, दिनांक 02/10/2026 में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गणेश पूजा के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण –
दिनांक 14-15/09/2026 की रात्रि को गणेश पूजा के अवसर पर बरियार बांधी स्थित बायपास टाउन के समीप गोविंदन यादव, सौरभ सिंह राजपूत, राजेश चौधरी एवं अन्य दोस्तों के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। स्थापित पंडाल के पीछे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बाबा गिरोह के सदस्य अभय गिरी, उज्जवल झा, अंकित झा उर्फ बुशाली अपने अन्य दोस्तों के साथ गोविन्द यादव के बुलावे पर शामिल हुए थे।
पार्टी के दौरान कांड के वादी चंदन यादव द्वारा अंकित झा उर्फ बुशाली के कंधे पर हाथ रखने को लेकर विवाद हो गया, जिस कारण अंकित झा का पिस्टल लेकर अभय गिरी एवं उज्जवल झा द्वारा चंदन यादव के ऊपर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में चंदन यादव के जांघ में गोली लगने के कारण घायल हो गया और गोली चलाने के बाद सभी बदमाश भाग गए। तत्पश्चात घायल चंदन यादव का इलाज परिजनों द्वारा कराया जा रहा था।
इलाजोपरांत दिनांक 02/10/2026 को वादी के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 389/2026, धारा 115(2)/118(1)/118(2)/109(1)/351(3)/111(2)(बी)/3(5) बीएनएस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त उज्जवल कुमार झा एवं अभय गिरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया है।
उल्लेखनीय है कि बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य आदर्श झा, अंकित झा एवं अभय गिरी के इशारे पर भय कायम करने के लिए इस कांड के नामजद गिरफ्तार अभियुक्त उज्जवल कुमार झा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो बनाकर पोस्ट करके इस गोली कांड की जिम्मेदारी ली गई थी।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम व पता –
01. उज्जवल कुमार झा, उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुमन झा, साकिन बिलासी नियर बाल भारती स्कूल, थाना नगर, जिला देवघर।
02. अभय गिरी उर्फ अभय भारद्वाज, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता संजय गिरी, पता शिक्षा सभा चौक, थाना नगर, जिला देवघर।
अपराधिक इतिहास –

अभय गिरी का अपराधिक इतिहास –
01. नगर थाना कांड सं0 39/2022, दिनांक 19/01/2022, धारा 384/385/387/420/467/468/471 भादवि।
02. नगर थाना कांड सं0 356/2023, दिनांक 09/07/23, धारा 386/34 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/35 आयुध अधिनियम।
03. नगर थाना कांड सं0 38/2022, दिनांक 19/01/2022, धारा 120(बी) भादवि एवं 25(1-बी)ए/25(1-ए)/25/26/31/35 आयुध अधिनियम।
04. नगर थाना कांड सं0 409/2023, दिनांक 13/11/23, धारा 147/148/149/307/386/290 भादवि एवं 27 आयुध अधिनियम।
05. मोहनपुर थाना कांड सं0 225/2022, दिनांक 01/10/22, धारा 467/468/471/473/385/386/471 भादवि।
06. नगर थाना कांड सं0 267/2023, दिनांक 30/05/2023, धारा 341/323/307/506/34 भादवि एवं 27 आयुध अधिनियम।
07. मोहनपुर थाना कांड सं0 224/2022, दिनांक 01/10/22, धारा 120(बी) भादवि एवं 25(1-बी)ए/25(1-ए)/25/26/31/35 आयुध अधिनियम।
08. नगर थाना कांड सं0 378/2019, दिनांक 11/08/19, धारा 302/34 भादवि एवं 27 आयुध अधिनियम।
09. नगर थाना कांड सं0 184/2018, दिनांक 25/03/18, धारा 307/34/120(बी) भादवि एवं 27 आयुध अधिनियम।
10. नगर थाना कांड सं0 680/2023, दिनांक 06/12/23, धारा 386/387/120(बी) भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/31/35 आयुध अधिनियम।
11. नगर थाना कांड सं0 525/2025, दिनांक 22/11/25, धारा 111(2)/308(2)/3(5) BNS एवं 25(1-बी)ए/26/35 आयुध अधिनियम।
उज्जवल कुमार झा का अपराधिक इतिहास –
01. नगर थाना कांड सं0 218/2021, दिनांक 22/04/2021, धारा 302/120(बी) भादवि।
02. रिखिया थाना कांड सं0 224/2023, दिनांक 16/12/2023, धारा 302/34 भादवि।

*छापामारी दल में शामिल –
01. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर
02. पु0नि0 सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर नगर थाना
03. पु0अ0नि0 घनश्याम गंझू नगर थाना देवघर
04. पु0अ0नि0 सुरज कुमार नगर थाना देवघर
05. स0अ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह
06. तकनीकी शाखा देवघर एवं सशस्त्र बल

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *