Skip to main content

Birsa Times

देवघर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर।
पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2026 को 05 साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
घटना के संदर्भ में सूचना प्राप्त हुई कि देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम –

  1. लालचन महरा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता सागर महरा, साकिन बरदही थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
  2. उत्तम दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता कार्तिक दास, साकिन उपरटोला पाथरौल थाना पाथरौल
  3. संदीप कुमार दास, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता तहदी महरा, साकिन गोबरशाला थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
  4. विकास कुमार दास, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता बिलास दास, साकिन चरकमारा थाना सारठ एवं
  5. अशोक कुमार दास, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता काशी दास, साकिन चरकमारा थाना सारठ, सभी जिला देवघर
    गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली –
  6. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  7. Apk File (PM Kisan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan, Aadhar Update) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
    गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों का विवरण –
    मोबाईल फोन – 05
    सिम कार्ड – 08
    नोट- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जब्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
    आपराधिक इतिहास –
  8. उत्तम दास पूर्व में साइबर थाना देवघर कांड संख्या 67/2023 तथा 120/2025 एवं
  9. विकास कुमार दास पूर्व में देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 37/20
    छापामारी दल –
  10. पु0नि0 ललित खलखो साइबर थाना देवघर।
  11. पु0अ0नि0 दीपक कुमार साह थाना प्रभारी सारठ एवं सारठ थाना की टीम
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *