ब्यूरो गुड्डन खान
बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत तिंदवारी थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई ढाई वर्षीय बच्ची को एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी चांदनी पत्नी गोरे अपने मायके तिंदवारी आई हुई थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी ढाई वर्षीय पुत्री खेलते खेलते अचानक लापता हो गई।बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उसकी तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई और त्वरित प्रयासों के बाद कस्बा तिंदवारी से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।इसके बाद बच्ची को उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया गया।बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
ऑपरेशन मुस्कान: एक घंटे में बरामद हुई गुमशुदा ढाई वर्षीय बच्ची
