Skip to main content

Birsa Times

बालूमाथ मे आधुनिक केला पकाने का चैंबर, 60 से 72 घंटे में तैयार होगा 2200 कैरेट केला

बालूमाथ मे आधुनिक केला पकाने का चैंबर, 60 से 72 घंटे में तैयार होगा 2200 कैरेट केला

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार आधुनिक तकनीक से केला पकाने के लिए चैंबर की सुविधा शुरू की गई है। उस्मान फ्रूट्स की ओर से शुरू किए गए इस केला पकाने के चैंबर में एक बार में करीब 2200 कैरेट कच्चे केले को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से पकाया जा सकेगा। संचालक के अनुसार, चैंबर में रखे गए केले को करीब 60 से 72 घंटे में पकाकर बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा।केला चैंबर के संचालक कृष्ण साव एवं उस्मान सनम ने बताया कि क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों को अब केला पकाने के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होना बालूमाथ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कच्चा केला लाकर चैंबर के माध्यम से उसे पकाया जाएगा और इसके बाद बालूमाथ सहित आसपास के विभिन्न बाजारों में थोक एवं खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि चैंबर में आधुनिक प्रक्रिया से केले को पकाया जाएगा,जिससे केले की गुणवत्ता बेहतर रहेगी और प्राकृतिक रूप से पकने की तुलना में समय भी कम लगेगा।व्यापारियों को उचित थोक मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता का केला उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर केला व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।संचालक ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में केले की मांग और आपूर्ति को देखते हुए कारोबार को और विस्तार देने की योजना है। आधुनिक चैंबर की सुविधा शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ किसानों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।इस अवसर पर कृष्ण साव,उस्मान सनम,पिंकू अंसारी,प्रिंस अदनान,फिरोज कुरैशी,मो अतीक,मो.नौशाद,मो. मेराज,मो अबुल भाई,जुबेर कुरैशी,विकास साव,श्याम कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा के विधायक प्रतिनिधि मो. अनवर,मंसूर खान,राम कुमार राम,जसीम सिद्दीकी,शाहिद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *