संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित कुम्हार टोली में रविवार को एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुम्हार टोली निवासी चंदन श्रीवास्तव 21 के रूप में हुई है। वह स्व. शंकर श्रीवास्तव का पुत्र था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह काफी देर तक चंदन के घर का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया,लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुल सका। इसके बाद किसी तरह घर के अंदर प्रवेश करने पर चंदन का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल बालूमाथ पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।ग्रामीणों के अनुसार चंदन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया गया कि उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका था और चंदन अविवाहित था। वह घर में अकेला रहता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।इसका अबतक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। वहीं बालूमाथ पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फांसी के फंदे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या
