Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी पुलिस ने अपहरण मामले का किया खुलासा, लखन यादव को किया गिरफ्तार कर चतरा जेल भेजा गया

इटखोरी पुलिस ने अपहरण मामले का किया खुलासा, लखन यादव को किया गिरफ्तार कर चतरा जेल भेजा गया

-पुलिस ने भगवानपुर जंगल से लखन यादव सकुशल बरामद
-जमीन विवाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपहरण की कहानी गढ़ने का आरोप, पुलिस जांच में सामने आया मामला
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी पंचायत के हरदिया गांव लखन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चतरा भेज दिया,बताते चले कि लखन यादव ने कथित अपहरण का रचा था कहानी मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए लखन यादव को राजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर जंगल से सकुशल सोमवार को बरामद कर लिया था । इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अपहरण की सूचना संदिग्ध पाई गई और मामला जमीन विवाद से जुड़ा निकला। पांच नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण की दी गई थी सूचना मिली जानकारी के अनुसार, हरदिया गांव निवासी लखन यादव के कथित अपहरण की सूचना उसके परिजनों की ओर से दी गई थी। बताया गया था कि पांच नकाबपोश अपराधी दोपहर सुबह करीब तीन बजे लखन यादव को अपने साथ लेकर चले गए। इस सूचना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर राजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर जंगल में तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने वहां से लखन यादव को सकुशल बरामद कर लिया। जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, लखन यादव और भोला यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के क्रम में भोला यादव की पुत्री के साथ मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस संबंध में इटखोरी थाना में कांड संख्या 122/26 और 123/26 के तहत दोनों पक्षों से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, इन मामलों की पृष्ठभूमि में लखन यादव द्वारा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से कथित अपहरण की कहानी रचे जाने की आशंका सामने आई। परिजनों की ओर से पांच नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस की जांच में यह दावा सही नहीं पाया गया। पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामदगी मामले की सूचना मिलने के बाद इटखोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखन यादव को बुधवार को चतरा जेल भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *