आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): इटखोरी प्रखंड के करनी गांव के समीप मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक की पहचान परोका गांव निवासी गुलशन कुमार और रक्सी गांव निवासी शिवम चंद्रवंशी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार, करनी गांव के समीप मोटरसाइकिल और ऑटो के बिच आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

