Skip to main content

Birsa Times

दुष्कर्म के आरोप में हिंदुस्तान के पत्रकार कौशल किशोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

दुष्कर्म के आरोप में हिंदुस्तान के पत्रकार कौशल किशोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर।
मोहनपुर थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में नामजद हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार कौशल किशोर को पुलिस ने दुमका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले को लेकर पीड़िता ने 19 नवंबर को मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 187/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 74 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे घर छोड़ने का भरोसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। इसी बीच एक ग्रामीण के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चला गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने दुमका जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी। दोषी होने या न होने का अंतिम निर्णय न्यायालय करेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *