Skip to main content

Birsa Times

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, टाटा मैजिक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, चार घायल

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, टाटा मैजिक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, चार घायल

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित काली चौक के पास सुबह करीब तीन बजे हुई। यहां टाटा मैजिक और हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो लोगों की मौके पर मौत, चार घायल

जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक गोला की ओर से रामगढ़ जा रही थी। इसी दौरान चितरपुर काली चौक के पास सामने से आ रहे हाइवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय मैजिक में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान गोला प्रखंड के संग्रामपुर निवासी संदीप कुमार महतो और पतरातू निवासी सुनील नायक के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में गंभीर महतो, कृष्ण नायक, मनोज नायक और विवेक नायक समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने हाइवा किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा (JH 02 BZ 3351) को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *