Skip to main content

Birsa Times

रांची के गैस गोदामों में भीड़, खाली हाथ लौट रहे लोग, रेस्तराओं में दोसा-रोटी-चाइनीज बंद

रांची के गैस गोदामों में भीड़, खाली हाथ लौट रहे लोग, रेस्तराओं में दोसा-रोटी-चाइनीज बंद

रांची। रांची में गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से लोगों के घरों तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद हो गयी है। उपभोक्ता एजेंसी कार्यालयों में वाइन लगाकर सुबह से शाम तक नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद कर्मचारियों से जल्द से जल्द बुकिंग कराने और सिलिंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगायी जा रही है।

-इंडक्शन और कोयले की तरफ जाते रेस्टोरेंट
गैस संकट से होटल उद्योग भी खासा प्रभवित है। राजधानी रांची के 80 प्रतिशत रेस्टोरेंट ज्यादा आंच पर पकने वाले खाने को ना कर रहे हैं। दोसा-रोटी और चाइनीज व्यंजन परोसने से बचा जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक भी ग्राहकों से चाइनीज खाना छोड़कर भारतीय खाने का ही आॅडर करने का आग्रह कर रहे हैं। संचालकों का कहना है कि गैस को छोड़ कर खाना पकाने के लिए हम दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम इंडक्शन और चारकोल का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं और ग्राहकों से भी अनुरोध कर रहे हैं कि वे वैसे व्यंजन की ही मांग करें, जिसे बनाने में ईंधन की खपत कम हो। संचालकों के अनुसार इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है, कांटिनेंटल, तंदूर और कम गैस की खपत वाले व्यंजन अब उनका मुख्य फोकस है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *