Skip to main content

Birsa Times

भरत तिवारी एनकाउंटर में बैकफुट पर बिहार सरकार

भरत तिवारी एनकाउंटर में बैकफुट पर बिहार सरकार

एसडीपीओ-एसएचओ और पुलिसकर्मियों पर हत्या की एफआइआर
आरा।
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के सातवें दिन मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। भरत की मां के आवेदन पर एसडीपीओ, एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गयी है। भरत तिवारी की मां ने जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर सरेंडर करने के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। 17 जून को भोजपुर पुलिस ने भरत को उस वक्त गोली मारी थी, जब उसने फेसबुक लाइव आकर सरेंडर कर दिया था। यह इस केस में अब तक चौथी एफआइआर है। अब तक सम्राट सरकार पुलिसवालों पर हत्या की एफआइआर करने से बच रही थी। भरत तिवारी की मां आशा देवी की ओर से 18 जून को दिये गये आवेदन में भोजपुर के एसपी राज से मुठभेड़ में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आग्रह किया गया था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *