-फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 9 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद
-देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 07.10.2026 को 06 साइबर अपराधकर्मियों को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 06 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-
- मो. सलाउद्दीन अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता आजाद आलम सा० कपसा थाना सारठ
- राजाबाबू उम्र करीब 21 वर्ष पिता मुन्ना मियां सा० छालापाथर थाना पालाजोरी
- चंदन दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता बिशु दास सा० खरवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- राजनन्दन दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता छोटी महरा सा० खरवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- आशिष दास उम्र 18 वर्ष पिता संजय दास सा० बुढीगबीचा थाना मधुपुर एवं
- मनोज दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता महेश महरा सा० पाथरौल थाना पाथरौल सभी जिला देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली :-
- फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
- Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
बरामद सामानों का विवरण :-
मोबाइल फोन – 09
सिम कार्ड – 10
तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
छापामारी दल में –
- पु.नि. अजय कुमार, साइबर थाना देवघर।
- पु.अ.नि. दीपक कुमार साह, सारठ थाना प्रभारी व सारठ थाना की टीम।
- स.अ.नि. शिवचरण होनहागा पालाजोरी थाना एवं पालाजोरी थाना की टीम शामिल थी।
