Skip to main content

Birsa Times

हंटरगंज बाजार में बाइक की सीट के नीचे छिपा था सांप, मची अफरा-तफरी

हंटरगंज बाजार में बाइक की सीट के नीचे छिपा था सांप, मची अफरा-तफरी

मैकेनिक ने सीट खोलकर सांप को सुरक्षित निकाला, समय रहते टला बड़ा हादसा
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज (चतरा):
हंटरगंज मेन बाजार में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर खड़ी एक बाइक की सीट के नीचे सांप छिपा मिला। बाइक में सांप होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी अवधेश यादव अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन का सामान खरीदने बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों की नजर बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप पर पड़ी। इसके बाद तत्काल हंटरगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की मौजूदगी में मैकेनिक ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही एसआई बीर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद बाइक को सावधानीपूर्वक मैकेनिक के पास ले जाया गया।

मैकेनिक ने काफी मशक्कत के बाद बाइक की सीट खोली और सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

बाइक की सीट के नीचे सांप मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे बाजार में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते सांप दिखाई नहीं देता और बाइक चलाने के दौरान बाहर निकलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से संभावित खतरा समय रहते टल गया। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *