-वृद्ध ने नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास योजना की किया मांग
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार/पलामू। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत खैरादोहर स्थान योगीथान रहमत अंसारी के पक्का के छत नहीं होने के कारण बरसात की मौसम में टूटे फूटे कचिया मकान के ऊपर पर तिरपाल लगाकर रहने पर विवश हैं रहमत अंसारी ने कहा कि 60 उम्र हो गया लेकिन आवास योजना नहीं मिला स्थानीय जनप्रतिनिधि के पास कई बार शिकायत किया लेकिन अभी तक आवास योजना पक्का के छत नसीब नहीं हुआ रहमत अंसारी का पुत्र भी नहीं है पुत्री थी सभी का शादी विवाह हो गया है कोई सहारा भी नहीं है वृद्ध पति_पत्नी टूटे फूटे कचिया मकान के ऊपर तिरपाल लगाकर रह रहे है किसी भी समय हादसा हो सकता है.. रहमत अंसारी ने जिला प्रशासन और नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास योजना की मांग कर रहे हैं।
खैरादोहार के वृद्ध असहाय 60 वर्षीय व्यक्ति को नहीं मिला पक्का के छत
