Skip to main content

Birsa Times

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 19 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट गांव में घर के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन से डीजल चोरी करते समय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूटपाट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी का महिंद्रा बोलेरो पिकअप, दो चोरी की बैटरियां,डीजल निकालने की पाइप व मशीन तथा दो मास्टर चाबियां बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र निवासी 41 वर्षीय रंजीत जायसवाल तथा हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीपेटो निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूटपाट, डकैती और वाहन चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *