Skip to main content

Birsa Times

अनोखी पहल गोहपारू के साप्ताहिक बाजार में नची घोड़ी, नशा विरोधी अभियान में गोहपारू पुलिस का अनूठा अंदाज थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा जी रहे आपने टीम के साथ रहे मौजूद

अनोखी पहल गोहपारू के साप्ताहिक बाजार में नची घोड़ी, नशा विरोधी अभियान में गोहपारू पुलिस का अनूठा अंदाज थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा जी रहे आपने टीम के साथ रहे मौजूद

शहडोल से राजेश कुमार यादव
शहडोल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत आज एक बेहद अनोखी और आकर्षक तस्वीर सामने आई। जिला पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी’ जागरूकता अभियान के तहत गोहपारू के साप्ताहिक बाजार में पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर घोड़ी नचवाकर आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

इस अनूठे अभियान की कमान थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने संभाली। उनके साथ आरक्षक मोनू शर्मा, आरक्षक अजीत यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैदी से मौजूद रहे। पुलिस की इस अलग और दोस्ताना पहल को देखने के लिए साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों और व्यापारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा

ढोल की थाप पर नची घोड़ी, पुलिस टीम ने दिया ‘नशा मुक्त जीवन’ का संदेश

गोहपारू के व्यस्त साप्ताहिक बाजार में जैसे ही ढोल की थाप पर घोड़ी ने थिरकना शुरू किया, खरीदार और राहगीर कौतूहलवश रुक गए। इस आकर्षण का सही उपयोग करते हुए थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा, आरक्षक मोनू शर्मा, आरक्षक अजीत यादव और पूरी पुलिस टीम ने उपस्थित जनसमूह को नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया।

साप्ताहिक बाजार गोहपारू में एक साथ हजारों लोगों तक नशा मुक्ति का सीधा और प्रभावी संदेश पहुँचाया गया।

थाना प्रभारी के साथ आरक्षक मोनू शर्मा, आरक्षक अजीत यादव और साथी जवानों ने लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक
ढोल और घोड़ी नृत्य के माध्यम से गंभीर मुद्दे को बेहद सहज और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने एसपी संजय अग्रवाल के कुशल नेतृत्व तथा थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम की इस पहल की सराहना की। लोगों ने इस अभियान से प्रेरित होकर अपने गाँव और समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *