Skip to main content

Birsa Times

जमालपुर में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जमालपुर में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ब्यूरो चीफ रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर।
जिलें के जमालपुर थाना क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतकर जनभावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 7:00 बजे जमालपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जमालपुर वर्कशॉप के गेट संख्या-06 के समीप स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोत दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रतिमा पर काला रंग पोता हुआ पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जनभावनाओं को भड़काने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किए गए कृत्य के आरोप में जमालपुर थाना कांड संख्या-116/26, दिनांक 28 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में आनंद कुमार (पिता-स्वर्गीय सुरेश प्रसाद), निवासी गुरुद्वारा रोड, केशोपुर, थाना जमालपुर, जिला मुंगेर की संलिप्तता का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है और यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031828096 एवं 9031828099 पर दें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहयुक्त खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें प्रसारित करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *