जमुआ। जमुआ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर शुक्रवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यायालय कवलजीत चोपड़ा द्वारा सीसी संख्या 63/18 में जारी गैर-जमानती वारंट के आलोक में जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह निवासी राज कुमार यादव (पिता- स्व. ऐतवारी महतो) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। जमुआ थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन अभियान लगातार चलाया जा रहा है, लंबित मामलों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है।
जमुआ थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
- July 24, 2026
0
12
Less than a minute
You can share this post!
administrator
