कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा बेहद उपयोगी होता है बेल का फल

हमारी सेहत के लिए बेल बेहद गुणकारी होता हैं, अगर हम इसका यूज करेंगे तो कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अंदर का गुदा मुलायम और बीजदार होता है जो की बेहद उपयोगी है।

बेल का फल पेड़ से टूटने के बाद भी काफी लम्बे वक्त तक ठीक रहता है इस फल का यूज कई प्रकार की दवाईयां बनाने से लेकर भोजन में कई प्रकार के स्वादिष्ठ भोजन बनाने में किया जाता है।

गर्मियों में अक्सर शरीर में जलन की शिकायत होती है। इसके लिए कच्चे बेल की गिरी को तोड़कर तिल के तेल में डालकर 2-3 दिन के लिए रख दीजिए। अब इससे शरीर की मालिश कीजिए, ऐसा करने से आपको ठंडक मिलेगी। यह थियामाइन, रिबोफ्वेलिन और बीटा-कैरोटीन का भी बेहतर स्त्रोत है। यह सभी तत्व लिवर संबंधी परेशानियों को ठीक करने में सहायता करता हैं।

अगर आप बेल के जूस में कुछ मात्रा गुनगुने पानी मिलाकर पीएंगे तो इससे खून साफ होता हैं। इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद डाल लीजिए। इस पेय के हर रोज नियमित रूप से पीना चाहिए।

अगर आप बेल की पत्तियों का यूज करेंगे तो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती हैं। इसके लिए पत्तियों को पानी में उबाल लीजिए और इसे छानकर पानी को पीना चाहिए।

ऐसा करने से ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाएगा। अस्थमा का अटैक आने पर या दिल की धड़कन असमान्य हो जाए तो बेल की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है।

क्या आप पेट के रोगों से परेशान हैं तो आप बेल का सेवन कीजिए। इससे पेट के रोगों से छुटकारा मिलता हैं। साथ ही यह आंतों को भी साफ करता हैं। कब्ज, अपच, पेप्टिक अल्सर आदि होने पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्मी में लू से बचने के लिए पके हुए बेल के गूदे को हाथ से मसल लीजिए। इसे पानी में मिलाकर छान लीजिए, चाहें तो इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। इसे पीने से लू नहीं लगेगी।

Related posts

Leave a Comment