डॉ. डीके तिवारी झारखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे

1986 बैच के आईएएस अफसर डॉ. डीके तिवारी झारखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके नाम पर सहमति दे दी है। सीएम की स्वीकृति के बाद सीएमओ ने उनके नाम की अनुशंसा कर कार्मिक विभाग को पत्र भेजा। इसके बाद कार्मिक विभाग ने इसे स्वीकृति के लिए चुनाव आयोग के पास भेज दिया है। 

चुनाव आयोग की सहमति मिलते ही डीके तिवारी के मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत सुधीर त्रिपाठी के सेवा विस्तार की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। इससे पहले नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर लेनी है। सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपाठी को जेपीएससी का चेयरमैन बनाया जाएगा।

विकास आयुक्त बनने से पहले डीके तिवारी जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। सात जून 2018 को उन्हें विकास आयुक्त बनाया गया था। इसके अलावा वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया जाएगा। विकास आयुक्त के पद पर अब तक डीके तिवारी काम कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त का प्रभार कार्मिक विभाग का कामकाज देख रहे आईएएस केके खंडेलवाल को दिया जाएगा। यह महज संयोग ही है कि झारखंड के पुलिस और प्रशासन दोनों के मुखिया का नाम डीके होगा।

Related posts

Leave a Comment