Birsa Times

डॉक्टर की गुंडागर्दी! तड़पता रहा घायल, इलाज मांगने पर साले को दी जेल भेजने की धमकी वीडियो वायरल

डॉक्टर की गुंडागर्दी! तड़पता रहा घायल, इलाज मांगने पर साले को दी जेल भेजने की धमकी वीडियो वायरल

शहडोल मेडिकलमें

शहडोल से राजेश कुमार यादव

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज से एक बेहद विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ ‘धरती के भगवान’ कहे जाने वाले डॉक्टरों का एक संवेदनहीन चेहरा उजागर हुआ है। सड़क हादसे में मौत से जंग लड़ रहे घायल का समय पर इलाज करने के बजाय, डॉक्टर ने परिजनों के साथ अभद्रता की और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

हादसे के बाद अस्पताल में ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’

घटना बीती देर रात की है। सड़क दुर्घटना में संजय यादव (पप्पू यादव) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। संजय के साथ उनके साले शिव यादव भी मौजूद थे। शिव का आरोप है कि अस्पताल पहुँचने के बाद संजय तड़प रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर इलाज शुरू करने में भारी लापरवाही और देरी कर रहे थे।

मोबाइल छीनने की कोशिश और गाली-गलौज

जब शिव यादव ने इलाज में हो रही देरी का विरोध किया और अस्पताल की बदहाली का वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टर अपना आपा खो बैठे। डॉक्टर ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए:

वीडियो बना रहे शिव यादव का मोबाइल छीनने की कोशिश की।

सरेआम गाली-गलौज की और परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इलाज करने के बजाय शिव को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।

सोहागपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज

डॉक्टर के इस अड़ियल और अमानवीय रवैये के बाद शिव यादव ने हिम्मत दिखाते हुए थाना सोहागपुर में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिव का कहना है कि जहां एक तरफ उनके जीजा संजय यादव (पप्पू यादव) की जान खतरे में थी, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर की सं ‘डीनता ने उन्हें गहरा आघात पहुँचाया है। मृत्यु यादव का कहना है कार्यवाही की जाए आज मेरे साथ हुआ कल दूसरे मैरिज के साथ यही होगा

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *