कोडरमा सांसद से मिलकर किसानों और पैक्स कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया गया
गिरिडीह। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी के पत्र के आलोक में भारत सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी के दिल्ली स्थित आवास पर किसानों एवं पैक्स कर्मियों की परेशानियों से अवगत कराते हुए समय अवधि विस्तार करवाने की मांग की गई। झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और कैबिनेट खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी जी से समय अवधि विस्तार करवाने की पेशकश की गई। इस प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान चेयरमैन एवं सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार यादव, संयोजक राजकिशोर सिंह और बालेश्वर प्रसाद यादव, केदार यादव शामिल थे। झारखंड पैक्स कर्मचारी संघ और झारखंड के किसानों की ओर से मंत्री महोदया को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस प्रयास से किसानों और पैक्स कर्मियों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
