बिरनी,प्रतिनिधि। जनवरी प्रवेश के साथ ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच चौक-चौराहों पर किसी संगठन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने के बाद लोगों की निगाहें प्रशासन पर जा टिकी हैं। कप-कपाती ठंड के बीच चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण रदी कागज और फलों की पेटियों का जलाकर लोग ठंड भगाने का प्रयास कर रहे हैं। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों में ही दुबकने लगे हैं। सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वृद्धों और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन के दोपहर में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। सुबह का तापमान दोपहर के तापमान के आधे से भी कम आंका जा रहा है।
Related posts
-
सावधान पलामू, चार मई को मंडल डैम का झूठा उद्घाटन ना हो जाए : दीपक
सदर प्रखंड में दीपक और देवेंद्र का सघन जनसंपर्क अभियान, इंडिया गठबंधन को वोट देने की... -
उपायुक्त द्वारा की गई पहल सीढ़ियां भी कर रहीं मतदान के प्रति जागरूक
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई देशव्यापी... -
जन संवाद का आयोजन कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं*
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को...