गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चिराबाद में यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है । यूथ फोर्स का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध हो। इस अवसर पर यूथ फोर्स गोमो मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल ,प्रकाश नारायण मंडल, उमेश मंडल, सुभाष चन्द्र मंडल, अशोक कुमार दास, अकरम, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
आजसू यूथ विंग चुनाव के लिए तैयार है : सदानंद महतो
गोमो। तोपचांची क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के आजसू पार्टी के यूथ विंग की बैठक साहूबहियार में... -
एनडीए प्रत्याशी सी. पी. चौधरी एक मात्र विकल्प है : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा विभिन्न गांव का दौरा किया गया. करमाटाड़,भंवरदाहा तथा साहूबहियार में पंचायत... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला एवं कई युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। 03 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का...