अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार समाज कल्याण संगठन की महिला अध्यक्ष बनी अर्चना सिंहा


रश्मि लाला को मिली उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी


हजारीबाग। हजारीबाग जिले के लिए अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार समाज कल्याण संगठन के द्वारा हजारीबाग जिले के लिए महिला अध्यक्ष के पद पर अर्चना सिंहा एवं उपाध्यक्ष पद पर रश्मि लाला का मनोनयन झारखंड प्रदेश सचिव रुपेश बिहारी लाला के अनुशंसा पर किया गया। बता दें कि अर्चना सिंहा एक कुशल नेत्री एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला जिला अध्यक्षा के रूप में समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं और साथ ही साथ फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन (जनवितरण प्रणाली ) की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद पर हैं एवं रश्मि लाला जो हजारीबाग जिले के एक प्रतिष्ठित स्कूल जीनी जॉनी की प्रधानाध्यापिका है एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में जिला महिला महामंत्री के रुप में समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं बिहार झारखंड प्रदेश के प्रभारी एम एस राज अंजुम ने उपरोक्त पदों पर पदासीन पदाधिकारी अर्चना सिंहा एवं रश्मि लाला को बहुत-बहुत शुभकामनाएं भेजी एवं भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार समाज कल्याण संगठन को पुरजोर तरीके से संचालन हेतु शुभकामनाएं भेजी हैं।

इसी क्रम में एस राज अंजुम में हजारीबाग जिले के मानव अधिकार टीम को यह निर्देश भी दिया कि किसी भी हाल में मानव अधिकार के हनन से कोई समझौता नहीं होगा हर कीमत पर पीड़ित व्यक्ति की मदद करने का आदेश दिया गया एवं सभी जिला प्रशासन एवं सभी पदाधिकारी गण की हर गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई। अर्चना सिंहा एवं रश्मि लाला काफी लंबे समय से सामाजिक हित के लिए अपनी सेवाओं का योगदान करती आ रही हैं एवं उनका मुख्य उद्देश्य हजारीबाग जिले के महिलाओं के लिए सशक्तिकरण एवं समाज में दबे कुचले महिलाओं की आवाज बने ये उनकी प्राथमिकता रही है दोनों पदाधिकारी के द्वारा यह विश्वास दिलाया गया की जो जिम्मेदारियां उन्हें दी गई है उनका हर संभव पूर्ण निर्वाहन करेगी एवं जल्द से जल्द अपनी एक कुशल टीम का भी निर्माण पूर्ण करेंगी।


झारखंड प्रदेश महासचिव रुपेश बिहारी लाला ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजी एवं उन्हें इस सूचना से अवगत कराया की उनके जिला महिला अध्यक्ष एवं जिला महिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने से हजारीबाग जिला के महिलाओं में खुशी का माहौल है एवं सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं बधाइयां देने वालों में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आर्गेनाइजेशन के वर्ल्ड अध्यक्ष डॉक्टर नेम सिंह प्रेमी ने भी अपनी शुभकामनाएँ भेजी हैं।


सुबह से ही दोनों पदाधिकारी को शुभकामनाएं संदेश मिल रही हैं मुख्य रूप से संध्या रश्मि, मिताली रश्मि प्रधान प्रीति वाला सिंन्हा, मोहिता सिंहा, ममता सिंन्हा राधा रानी नेहा सिंन्हा सुषमा बाला रेखा सिन्हा नीलिमा सिन्हा श्वेता विकास दीपशिखा आरती सिंन्हा ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

Leave a Comment