पूर्व सांसद दिवंगत देवीधन बेसरा जी के पार्थिव शरीर मे भाजपा का ध्वज डाला गया एवं सम्मान पुर्वक उनके पार्थिव शरीर का शव यात्रा पाकुड़िया में निकाला गया।

  • भाजपा के कद्दावर नेता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दिवंगत देवीधन बेसरा जी के पार्थिव शरीर मे भाजपा का ध्वज डाला गया एवं सम्मान पुर्वक उनके पार्थिव शरीर का शव यात्रा पाकुड़िया में निकाला गया।

शव यात्रा में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ श्रीमती लुईस मरांडी श्री हेमलाल मुर्मू दुमका के सांसद सुनील सोरेन नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन सुफल मरांडी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी भाजपा नेता दुर्गा मरांडी वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद अजय दास भाजपा जिला महामंत्री शीलारानी हेंब्रम सुरेंद्र प्रसाद भगत हृदयानंद भगत विजय भंडारी सुशील साहा साधन ठाकुर साहब हांसदा सहित हजारों लोग इस नगर भ्रमण में शामिल हुए।उनके समर्थक देवीधन बेसरा अमर रहे,जबतक सूरज चाँद रहेगा बेसरा जी का नाम रहेगा जैसे नारो के साथ पूरा वातावरण गूँज उठा। शव यात्रा के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के बगल में अवस्थित नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया तथा उनको मुखाग्नि उनके बेटे जयसेन बेसरा ने दिया। उसके उपरांत पक्ष पंचतत्व में विलीन हो गए देवीधन बेसरा।

Related posts

Leave a Comment