वाहनों का लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी,मार्गोमुंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देवघर संवादाता

देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया की किराए पर लेकर वाहनों का लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने में मार्गोमुंडा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस ने मामले में चार अपराधी सहित लूटी गई दो चार पहिया वाहन को जप्त किया है। जमशेदपुर से गाड़ी रिजर्व कर मार्गो मुंडा थाना क्षेत्र के किशुनपुर धमनी – पदनिया मुख्य मार्ग स्थित सुनसान इलाके में अपराधियो ने चालक के साथ मारपीट कर वाहन लूट कर फरार हो गए। गाड़ी में लगी जीपीएस के माध्यम से लोकेशन ट्रैक करते हुवे पुलिस जामताड़ा थाना क्षेत्र के फुलजोरी पहुंची। जहा गाड़ी का पीछा करते हुवे पुलिस ने अपराधियो को धरदबोचा। वाहन में बैठे तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अपराधियो ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया। और अपने चौथे साथी का भी नाम इलियास के बारे में पुलिस को बताया। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलियास को भी एक लूट की गई वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन गिरोह द्वारा पहले गाड़ी को किराए पर लिया जाता था फिर मोका देख कर लूटकर फरार हो जाता था।

Hu

Related posts

Leave a Comment