भाजपा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा दे गए दीपक प्रकाश

सदर व माण्डू विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ,शक्ति केन्द्र,पन्ना कमेटी को शशक्त बनाने को लेकर बैठक संपन्न

हज़ारीबाग। सोमवार को सदर व माण्डू विधानसभा स्तरीय भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में अटल सेवा केंद्र के सभागार में बूथ कमेटी का निर्माण,शक्ति केन्द्र,पन्ना कमेटी को शशक्त बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बतौर मुख्यातिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष,वर्तमान में राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश उपस्थित थे।

दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक माह से देश भर में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को बीस जुलाई तक तेज गति से घर घर जाकर लोगों से संपर्क करे मोदी जी के नौ साल के उप्लब्धधियों को बताए ताकि लोगों का रुझान बढ़े और 2024 के लोकसभा के चुनाव में अधिक से अधिक समर्थन मिल सके।श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम है साथ साथ जनता के बीच ले जाने का संकल्प है।पार्टी के कार्यक्रम को जनता के बीच ले जाने का कार्य कार्यकर्ता करें।संपर्क से समर्थन जो कि वोटर होता है धारा को परिवर्तन करता है।

समाज को नई दिशा देता है।ऐसे लोगों का जब समर्थन जाता है तब देश मे नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री होता है।देश के एक सौ ब्यालिश करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज भी विश्वास है।सिर्फ उनकी उप्लब्धधियों को उनके बीच मे ले जाना है ताकि उनके मस्तिष्क में विकाश संबंधी उप्लब्धिया जनता के मानस पटल पर उभर कर सामने आ सके यहीं वजह है कि घर घर जाकर जनता से संपर्क करें और सरल एप्प में कार्यक्रम का तस्वीर,वीडियो को साझा करें।

श्दीपक प्रकाश ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर पन्ना कमेटी,बूथ कमेटी,शक्तिकेन्द्र,9090902024 पर मिस कॉल जल्द से जल्द पूरी करें।दीपक प्रकाश ने कहा कि एक एक कार्यकर्ताओं को झारखंड को परम वैभवशाली बनाने के लिए शंकल्प लेना है।हमारा लक्ष्य व्यक्ति नहीं समाज है और समाज से ऊपर देश है।मौके पर मुख्य रूप से माण्डू विधायक जे०पी पटेल,महापौर रोशनी तिर्की,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में डॉ सुरेंद्र सिन्हा,के०पी ओझा,अनिल मिश्रा,सुदेश चन्द्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, उदय भान नारायण सिंह,बटेस्वर मेहता,चंद्रनाथ भाई पटेल,रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,रामगढ़ जिला महामंत्री खिरोधर साव,पूर्व जिलाध्यक्ष भैय्या बाँके बिहारी,जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,सुनील मेहता,सेवा लाल महतो,मुकेश सिंह,रत्ना सिन्हा,विवेक बरियार,रामचंद्र कुशवाहा,कवींद्र यादव,जीवन मेहता,बसंत नारायण राणा,रीतलाल यादव,रणधीर पाण्डेय,वकील महतो,किशोर मंडल,मुरारी सिंह,नारायण महतो,सुरेंद्र यादव,रेणुका साहू,महेंद्र राम बिहारी,तनवीर अहमद,नवीन रंजन दुबे,सत्यभामा,सुमन कुमार पप्पू,विजय वर्मा,कुँवर मनोज सिंह,मुनेश ठाकुर,ऋषि शर्मा,कुलदीप कृष्णा,अनिल पाण्डेय, सरफराज हैदर,ज्योति सिन्हा गुड्डू,संजय सिन्हा,टोनी जैन,जयनारायण प्रसाद,समेन्द्र सिन्हा टुन्नू,सुमन सिन्हा,अविनाश ठाकुर सोनू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Related posts

Leave a Comment