परिवर्तन-उलगुलान महारैली की तैयारी जोर-शोर से

झारखण्ड प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी द्वारा 02 मार्च 2019 को आहूत परिवर्तन-उलगुलान महारैली की तैयारी जोर-शोर से प्रारम्भ कर दी गयी है। काॅंग्रेस अध्यक्ष राहुल गाॅंधी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए काॅंग्रेस नेताओं का जनसम्पर्क तेज कर दिया गया है। पूरे राज्य से काॅंग्रेस कार्यकत्र्ताआंे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बैनर, पोस्टर, झंडे एवं स्लोग्न से पूरे राज्य को पाटने की तैयारी चल रही है। आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक संगठनों, शिक्षाविदों, मजदूर संगठनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

काॅंग्रेस नेताओं ने परिवर्तन-उलगुलान महारैली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई गयी। जनसम्पर्क अभियान के प्रभारी श्री अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, रविन्द्र सिंह, मानस सिन्हा, अमिताभ रंजन ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया एवं विचार-विमर्श किया। प्रशासन की ओर से एसपी स्पेशल ब्रांच धनंजय सिंह, एसपी ट्रेफिक अजीत पीटर डूंगडूंग, सिटी एसपी सुजाता कुमारी, डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, डीएसपी जितेन्द्र सिंह के अलावा सिटी एवं सदर डीएसपी मौजूद थे।

प्रदेश काॅंग्रेस प्रवक्ता श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में आज महत्वपूर्ण बैठक की गई एवं बैठक में उस जिले के महत्वपूर्ण नेता जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वरीष्ठ काॅंग्रेस नेतागण परिवर्तन-उलगुलान रैली को सफल बनाने के लिए आमजनों को सभा स्थल तक पहुॅंचाने के लिए रणनीति तय की गयी। राॅंची में जिला काॅंग्रेस कमिटी, महानगर काॅंग्रेस कमिटी के प्रमुख काॅंग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस भवन, रांची में हुई।

दूसरी ओर, रामगढ़ जिला से पांॅच हजार कांग्रेस कार्यकर्Ÿाा 02 मार्च 2019 को मोरहाबादी मैदान राॅंची में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन- उलगुलान महारैली में भाग लेंगे। इस महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाॅंधी संम्बोधित करेंगे। रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक के उपरांत झारखण्ड कांग्रेस कमिटी के जोनल को-आॅर्डिनेटर केशव महतो कमलेश ने बताया कि राहुल गाॅंधी के राॅंची आगमन पर रामगढ़ के कांग्रेसजनों में काफी उत्साह है।

महारैली की तैयारी जोर-शोर से प्रखण्ड, पंचायत, गाॅंव स्तर पर नुक्कड़ सभा, झांडा, पताका, बैनर, दिवाल लेखन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। श्री कमलेश ने कहा कि कल सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड कांग्रेस पदाधिकरियों पंचायत अध्यक्षों के साथ महारैली की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गई है जिसमें जिला से वरीय उपाध्यक्षगण पर्यवेक्षक के रूप उपस्थित रहेगें।

आज की बैठक में प्रदेश पंचायती राज के चेयरमैन श्री जयशंकर पाठक प्रदेश प्रवक्ता संजय लाल पासवान, जनसम्र्पक प्रभारी जवाहरलाल सिन्हा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य शाहजादा अनवर, श्री पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह वेदी, रणधीर गुप्ता, ममता देवी, राजकुमार राजू, राजेन्द्र चैधरी, दिनेश मुण्डा, बैजू राय, तेजू महतो, राजकुमार यादव, सी.पी संतन, लाल बिहारी महतो, रविन्द्र गुप्ता, अता उल्ला, मुकेश यादव, संजय पासवान, संतानु मिश्रा, जेका उल्ला, जमुना साव, कामेश्वर महतो, मन्टू करमाली, संजय साहु, सुधीर कुमार सिंह, जे.पी सिंह, समसुद खान, श्याम सिंह, नन्द किशोर, बजरंगी महतो, प्रमानन्द सिंह, हाजी अख्तर, उपेन्द्र महतो, मिथलेश गुप्ता, लक्ष्मण महतो, नित्यानन्द सिंह, माला पांडे, अनिता देवी, सोमु खान, इमरान अंसारी, अनिल मुंडा, पंकज महतो विभन्न मंच मोर्चा प्रकोष्ट के चेयरमैन/अध्यक्ष के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, एवं संचलान कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने की।

Related posts

Leave a Comment