कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान रसोई का भी निरीक्षण किया गया एवं भोजन चख कर गुणवत्ता की जांच की गई।

गोमो। तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार एक्का के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तोपचांची के छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन के लिए बच्चों को फुटबॉल देने विद्यालय पहुंचे। साथ ही विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पूर्व से ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे एवं विद्यालय में बच्चों के बीच विद्यालय प्रबंधन के द्वारा दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण की जा रही थी। जिसकी भी जांच पदाधिकारियों के द्वारा की गई तथा पदाधिकारियों द्वारा भी छात्राओं को सामग्री वितरण किया गया एवं विद्यालय के वार्डन को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बच्चे फुटबॉल पाकर काफी खुश दिखी और प्रमुख एवं बीडीओ को इसके लिए धन्यवाद दी। इस दौरान प्रमुख, बी डी ओ एवं बी ई ईओ के द्वारा रसोई का भी निरीक्षण किया गया एवं भोजन चख कर गुणवत्ता की जांच की एवं संतुष्ट पाए।

Related posts

Leave a Comment