नोदा में आयोजित श्री श्री 108 श्री लघु रुद्र महायज्ञ के पूर्णाहुति में शामिल हुए दीप नारायण सिंह

गोमो। टुंडी प्रखंड अंतर्गत नोदा में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री लघु रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। बताते चलें कि -10 अप्रैल 2024 को जलयात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ था जो आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पूर्णाहुति में शामिल हुए। पूर्णाहुति के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने यज्ञ समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि चैत मास में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है। और लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यज्ञ का आचार्य उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फागु महतो, नारायण महतो,झुपर मरांडी, संजय चौधरी, जदयू नेता हीरालाल तुरी,निमाई चंद्र दत्ता, श्याम देव तुरी, छोटु गोल, परितोष चौधरी, राम महतो,सुभाष सिंह, आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment