गेंदनावाडीह यज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए दीप नारायण सिंह।

गोमो। गेंदनावाडीह में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का कलश आचार्य श्री विनोद शास्त्री के नेतृत्व में यात्रा हुआ। जिसमें में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कलश यात्रा में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण से माहौल भक्ति में हो गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने यज्ञ में स्थापित देवी – देवताओं का पुजन किया। श्री सिंह ने कहा कि‌ यज्ञ के आयोजन से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गांव का माहौल सात्विक होता है और लोगों में सकारात्मक सोच का विकास होता है। गांव में इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। इस दौरान गेंदनावाडीह उपमुखिया छाया देवी, संतोष महतो ,आकाश सिंह, धनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, कार्तिक महतो,राम नरेश महतो, त्रिपुरारी सिंह, गोविंद महतो, बासुदेव सिंह, ब्रजमोहन राम,सुमन मिश्रा, ईश्वर महतो,डोमन महतो, सोनू चौधरी, हीरा लाल तुरी, उमेश महतो,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment