शहीद निवारण राय के शहीद वेदी पर दीप नारायण सिंह ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

गोमो। मौहलीडीह बस्ती में शहीद निवारण राय के शहीद दिवस पर शहीद निवारण राय के शहीद वेदी पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि शहीद निवारण राय को लोग अच्छे इंसान के रूप में हमेशा याद करेंगे। शहीद निवारण राय जीवन भर गरीबों, शोषित और पिडीत लोगों की आवाज बन संघर्ष करते रहें। उनके संघर्ष के बदोलत झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। आज युवाओं को शहीद निवारण राय से प्रेरणा लेकर समाज में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।मौके पर मनीष राय, गुड्डू सिंह, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, इंदल सिंह, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment