यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में दीप नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

गोमो। 26 जनवरी 2024 को‌ 75वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि देश को 15 अगस्त 1947 को आजाद मिली।

परन्तु देश को 26 जनवरी 1950 अपना संविधान मिला। और आज के ही दिन से देश में अपना भारतीय संविधान लागू किया गया। इस लिए आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया गया।उस दिन से देशवासी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान हमें मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

संविधान देश के किसी भी नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही साथ अपनी बातों को लोकतांत्रिक ढंग से कहने का अधिकार देता है। 18 वर्ष के बाद युवाओं को मतदान करने का अवसर दे कर एक अच्छी सरकार चुनने का अधिकार देता है। और इस लिए आज के दिन पुरा देश झंडोत्तोलन कर,तिरंगा फहराया कर, एक साथ मिलकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प दोहराते हैं।

इस अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ धनबाद जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू नेता मुजाहिद अंसारी,सपन दुबे, जदयू नेता हीरालाल तुरी, शनिचर मुर्मू, महेंद्र मोहली, कृष्णा केशरी, नवीन कुमार नवीन, जमशेद अंसारी, संजय मिस्री,राजू सिंह,मो. सोनू, शब्बीर अंसारी, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इधर तोपचांची प्रखंड यूथ फोर्स कार्यालय हीरापुर और जदयू बाघमारा प्रखंड कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया।

जिसमें जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, कृष्ण कांत पांडे, सागर चौहान, गणेश चौहान, भुनेश्वर दास, माला चौहान, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, तारा बाबू, संजय दे,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment