भाजपा द्वारा 20 लाख आदिवासियों को अपने जमीन से बेदखल करने की साजिश: कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के सह प्रभारी मैनूल हक, जनसपंर्क अभियान के प्रभारी अजय शर्मा, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, जोनल को-आॅर्डिनेटर रमा खलखो, प्रभाकर तिर्की, महानगर अध्यक्ष संजय पांडये एवं ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा मौजूद थे।

केन्द्र और राज्य के भाजपा सरकार को भगाने के लिए 02 मार्च 2019 को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड की राजधानी रांची आ रहे हैं, मोरहाबादी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें विपक्षी एकता भी दिखेगा। विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। आने वाला परिवर्तन को देखते हुए रैली का नाम परिवर्तन-उलगुलान महारैली दिया गया है। रैली की सफलता के लिए एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर हम यह कह सकते हैं कि रैली एतिहासिक रूप से सफल होगा।

कुछ दिन पहले आपने देखा होगा कि 20 लाख जंगल में रहने वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने हटाने का आदेश दिया, जंगल में बसे हुए आदिवासी मुलवासी और दूसरे सभी लोगों को हटाने की साजिश की गई। जनहित याचिका संविधान मंें प्रदत्त वनों का अधिकार कानून को पालन किये बगैर किया गया। सरकार की ओर से गंभीरता से कोर्ट में दलिल नहीं दी गई। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जब यह पता चला तो उन्होंने कांग्रेस शासित प्रदेशों से सुप्रीम कोर्ट में चुनौति देने को कहा। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने वनों का अधिकार दिया, पांचवी अनुसूचि का अधिकार दिया, पेशा कानून दिया लेकिन भाजपा यह सभी अधिकारों को निरस्त करके उद्योगपतियों को मदद पहुंचाना चाहती है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य के सभी जिलों में आज इसे लेकर मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। हम संघर्ष करेंगे और 20 लाख लोगों को बेघर होने से बचायेंगे। अगर सरकार जबरन लोगों को विस्थापित करेगी तो हम पंचायतों में गिरफ्तारियां भी देंगे।

Related posts

Leave a Comment