भारतीय वायुसेना की कारवाई पर बधाई: कांग्रेस

झारखण्ड प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई आज की कारवाई पर वायुसेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए हमेशा काॅंग्रेस पार्टी अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ी रही है। सेना की कारवाई से भारत की सवा सौ करोड़ की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती है। भारतीय सेना बधाई के पात्र है, जिन्होंने कारवाई करके पुलवामा के शहीदों एवं आतंकी घटनाओं में शहीद जवानों का श्रद्धांजलि दी है। उन्होेंने कहा काॅंग्रेस अध्यक्ष राहुल गाॅंधी ने भी सबसे पहले भारतीय सेना की कारवाई के लिए उन्हें बधाई दी एवं सैल्यूट किया है।

प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, रविन्द्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ0 तौशीफ आलम, राजेश गुप्ता छोटु, आभा सिन्हा, मानस सिन्हा, फिरोज रिजवी मुन्ना, निरंजन पासवान ने भी सेना की आज के कारवाई पर भारतीय सेना को बधााई दी है।

Related posts

Leave a Comment