भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा नवंबर कांति दिवस मनाया गया।

गोमो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तोपचांची लोकल कमेटी की ओर से रामा कुंडा पार्टी कार्यालय में नवम्बर कांति मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड मानस कुमार चटर्जी ने पार्टी का झंडोत्तोलन किया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया कॉमरेड कुंती देवी ने की। गोष्ठी में कॉमरेड मानस कुमार चटर्जी के अलावे जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड मनिंदर सिंह एल सी के सचिव कॉमरेड परशुराम महतो ने अपने विचार रखे।उन्होंने विस्तार से बताया कि किस तरह 1917 में महान नवंबर क्रांति के बाद रूस में समाजवाद का स्थापना किया। उद्योग विज्ञान शिक्षा चिकित्सा में दुनिया मे सर्वोच्च स्थान में आ गया।जनता का तमाम बुनियादी समस्या का समाधान हुआ। रोजगार का गारंटी मिला शिक्षा चिकित्सा आवास का गारंटी हुआ। दुनिया मे जो देश समाजवाद के खिलाफ लड़ रहे है ,शोषण के खिलाफ लड़ रहे समाजवाद के स्थापना के लिए लड़ रहे लोगो को प्रेरणा मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश मे भी समाजवाद का स्थापना के बाद ही जनता को मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए मौजूदा किसान ,छात्र, नौजवान, बुद्धिजीवी एक होकर पूंजीवाद को उखाड़ फेकने की बात कही गई।मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

nazru ansari

Related posts

Leave a Comment