सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसुमजोरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 दलित टोला कुसुमजोरी में शुक्रवार देर रात वरमाला के दौरान पर्फ्यूम छिड़कने को लेकर उपजे विवाद बराती -सराती के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों की इलाज ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा किया गया।जानकारी के अनुसार, वधू पक्ष हेमलाल दास की पुत्री का विवाह सा०रामसिंहडीह ,थाना सिमुलतला, जिला जमुई से आये वर पक्ष के साथ संपन्न हो रहा था। इसी दौरान वरमाला कार्यक्रम में वर पक्ष के कुछ लोगों द्वारा पर्फ्यूम छिड़क दिया गया, जिसे लेकर वधू पक्ष ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी होते-होते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बढ़ते विवाद को नियंत्रित किया।पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद विवाह की रस्में पुनः संपन्न कराई गईं।
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
